कैसे गायें गीत मल्हार।।


कैसे गायें गीत मल्हार।।
सारा जग है जब बीमार
कैसे गाएं गीत मल्हार।।
कोरोना से मर गए लाखों,
लेकिन मिला नहीं उपचार।
कैसे गाए गीत मल्हार।।
सूनी सड़कें बंद हैं रेल,
बंद हॉट है बंद बाजार।
कैसे गाएं गीत मल्हार।।
बाहर जाना खतरनाक है,
घर में रहना है उपचार।
कैसे गाएं गीत मल्हार।।
छुआ छूत का रोग निराला,
कर देता सबको बीमार।
कैसे गाएं गीत मल्हार।।
मजदूरों पर आफत आई
आज करोड़ों हैंबेकार।
कैसे गाएं गीत मल्हार।।
कृषक बीज को भटकें दर-दर
खेत लगें सारे लाचार।
कैसे गाएं गीत मल्हार।।
कैद रहे घर में व्यापारी,
बंद रहे उनके व्यापार।
कैसे गाएं गीत मल्हार।।
आंसू पीकर सभी जी रहे,
सब ने मानी अपनी हार।
कैसे गाएंगीत मल्हार।।
छीन लिया है महिलाओं से
बीमारी ने सब सिंगार।
कैसे गाएं गीत मल्हार।।
खुशियां घर से आज नदारद,
सहमा सहमा जग सँसार।
कैसे गाएं गीत मल्हार।।
उस पर बाढ़  दिखे है हरसू,
वर्षा करती अत्याचार।
कैसे गायें गीत मल्हार।।
करता चीन आज हंगामा,
सरहद पर है हाहाकार।
कैसे गायें गीत मल्हार।।
पाक भेजता है आतंकी,   
हम पर करता छुपकर वार।
कैसे गाएं गीत मल्हार।।
कोरोना से सब बीमार
कैसे जाएं गीत मल्हार।।
कैसे गाएं गीत मल्हार।।

बृंदावन राय सरल सागर एमपी मोबाइल नंबर 786 92 18 525 वरिष्ठ कवि एवं शायर सागर मध्य प्रदेश।।
Badlavmanch

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ