संकल्प एक दीया

संकल्प .... एक दीया

 जला कर.... एक
 दीया विश्वास का,
 हमें मानव सभ्यता में,
 विजयी उद्घोष जगाना है ।
हम हैं भारत की संतान,
मिलकर कोरोना को हराना है।

जलाकर दूसरा ... .दीया
 प्रेम का ,
हमें आपसी भाईचारा लाना है। 
धर्म से ऊपर है ....मानवता। 
मिलकर कोरोना को हराना है।

जलाकर तीसरा ....दीया 
देश हित में लगे ,
असंख्य जनों के प्रति ,
कृतज्ञ हो जाना है ।
जो लड़ रहे कोरोना से,
 दिन-रात उनके लिए,
 दुआ में हाथ उठाना है।

जलाकर चौथा .....दीया
 देश हित का हमें ,
देश का मान बढ़ाना है।
कोरोना से उपजे ,
अंधकार को विजयी प्रकाश के ,
दीयों से जगमगाना है।
मिलकर कोरोना को हराना है।

 जलाकर पांचवा..... दीया
 कुदरत का उपकार मनाना है।     
 बहुत गलतियां कर चुके ,
हम कुदरत के साथ ,
अब समस्त भूले सुधारना है। 
मिलकर कोरोना को हराना है।

जलाकर छठा .....दीया
स्वच्छता का वचन निभाना है।   
हम रोकेंगे गंदगी के अंबार को, 
जन-जन को स्वच्छ बनाना है।
 मिलकर कोरोना को हराना है।

जलाकर सातवां..... दीया।
सत्य का पथ अपनाना है। 
मिलावट, धोखेबाजी, भ्रष्टाचार, 
अनैतिकता को हटाना है ।
अपने भीतर से,
 झूठ खत्म कर,
 सत्य का साथ निभाना है। 
मिलकर कोरोना को हराना है।

जलाकर आठवां .....दीया
अपनी अमर 
सभ्यता का ध्यान कर जाना है। 
कितने ही,
 राक्षसों रूपी कोरोना,
 भारत की सभ्यता को हरने आए। 
लेकिन बच नहीं पाए ।
वही संकल्प दोहराना है। 
मिलकर कोरोना को हराना है।

जलाकर नौवां .....दीया।
आज भारत के हर हाथ में ,
नौ बजके नौ मिनट के लिए ,
जल रहे दीयें को ,
विश्वास दिलाना है। 
इस प्रकाश में ,
 संकट की घड़ी में ,
मिलकर उस ,
अदृश्य शत्रु पर विजय पाना है।
 हम जीतेंगे ,
मिलकर हमने कोरोना को हराना।

स्वरचित रचना
 प्रीति शर्मा "असीम "
नालागढ़ ,हिमाचल प्रदेशपरिचय -
नाम    - प्रीति शर्मा" असीम" (कवयित्री/ लेखिका
नाम -प्रीति शर्मा "असीम"
पिता का नाम -श्री प्रेम कुमार शर्मा
माता का नाम-श्रीमती शुभ शर्मा
पति का नाम-श्रीमान असीम शर्मा

जन्मतिथि -30 -9-1976.

स्थायी पता-वार्ड न०8,निकट गुरुद्वारा, नालागढ़,जिला-सोलन(हिमाचल प्रदेश)पिन-174101
पत्राचार पता-उपरोक्त

शिक्षा- एम.ए.( हिंदी ,अर्थशास्त्र ) B.Ed

रुचि-पढ़ना,लिखना,खाना बनाना, रचनात्मक कार्य आदि।

भाषा ज्ञान - हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी।

पदनाम- गृहिणी
संगठन- नालागढ़ कला साहित्य मंच
प्रकाशित रचनाएं-

*एकल काव्य संग्रह -  1.रंग

*संयुक्त काव्य संग्रह -
1.आखर कुंज  ,
2.समंदर के मोती,
3.love Incredible, 
4.सहित्य धारा, 
5.रत्नावली
6. दिल चाहता है
7. मजदूर
8. पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ
9. पिता
10. बेटियां
11. सृजन संसार
12. नदी
13. अब आ जाओ
* देश- विदेश की पत्र -पत्रिकाओं मैं कविता आलेख का प्रकाशन

#सम्मान
*Certificate of Appreciation
National level online Poetry Competition

*अटल काव्य सम्मान
*मेरी कलम हिन्दी बोल रचनाकार सम्मान
* साहित्य गौरव सम्मान
* साहित्यनामाEminence सम्मान "उम्मीद'
* स्टोरी मिरर- Trophy winner
1Nonstop November
2My life My Words
*Certificate of Appreciation (Story Mirror)
#Non stop November
#My life my words
#Mera Bharat
#Yes, I write season-2
#StoryMirror School writing competition 2019.Winner

* प्रखर गूँज रत्नावली सम्मान
* नवीन कदम उत्कृष्ट सृजन सम्मान2019
* साहित्य श्री सम्मान
* प्रखर साहित्य सम्मान
* वीणा पाणी साहित्य सम्मान
* कीर्तिमान साहित्य सम्मान *सरस्वती पुत्री सम्मान 
*साहित्य शिल्पी सम्मान 
*अक्षय काव्य सहभागिता सम्मान 
*कीर्तिमान क्षेत्र सम्मान
* साहित्य वसुदा गौरव सम्मान *साहित्य गौरव मासिक उन्नाव दिसंबर 2019
 *साहित्यनामा सृजन सम्मान
 *अटल काव्यांजलि श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान
*Certificate of Achievement (second position in poetry competition)

*Certificate of Emergence April 2020

*सुमित्रानंदन पंत स्मृति सम्मान
* सूर्योदय साहित्य सृजन सम्मान
* इंकलाब सृष्टि रक्षक सम्मान
*नवीन कदम उत्कृष्ट सृजन सम्मान2020
* देश भूमिहीन साहित्य मंच श्रेष्ठ रचना का सम्मान 
*शब्द साधक साहित्य सम्मान *हिन्दी साहित्य ज्योतिपुंज सम्मान 
*वर्तमान अंकुर श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान पत्र
*Certificate of Appreciation" Online Quiz on Hindi Language "
*काव्य कलश उत्कृष्ट रचना लेखन सम्मान


Mobile -8894456044

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ