.
🇳🇪 *आन बान और शान तिरंगा* 🇳🇪
~~~~~~~~~~~~~~~
आन-बान और शान तिरंगा,
भारत मां का यह सम्मान है।
आओ मिलकर करें आरती,
हमें तिरंगे पर अभिमान है।।
🇳🇪🇳🇪🇳🇪🇳🇪🇳🇪🇳🇪🇳🇪
आन-बान और शान तिरंगा,
अपनापन यह सिखलाता है।
देश की खातिर शहीद हुए,
वीरों की याद दिलाता है।।
🌾🌹🌾🌹🌾🌹🌾
आन-बान और शान तिरंगा,
तीन रंगों का यह प्यारा सा।
हर रंग की पहचान निराली,
संस्कार संस्कृतियों की भाषा।।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
आन-बान और शान तिरंगा,
केसरिया में त्याग भावना।
सफेद शांति, हरा हरियाली,
यह उत्तम संदेश सब मानना।।
🌱🌱🌱🌱🌱🌱🌱
आन-बान और शान तिरंगा,
नील चक्र में चौबीस कडियाँ।
परिश्रम कर जिम्मेदारी से,
अपनेपन की फैले खुशियाँ।।
🇳🇪🇳🇪🇳🇪🇳🇪🇳🇪🇳🇪🇳🇪
©®
0 टिप्पणियाँ