झारखंड स्थापना दिवस पर रूपक क्रांति को बेस्ट यूथ लीडरशिप अवार्ड

झारखंड स्थापना दिवस पर रूपक क्रांति को बेस्ट यूथ लीडरशिप अवार्ड

चंदवा लातेहार  के रूपक क्रांति को  जमीनी स्तर पर लातेहार जिले व झारखंड स्तर पर अनवरत  समाज सेवा  के क्षेत्र में संगठनात्मक व निजी स्तर पर जुनून के साथ कार्य करने के लिए  लिए झारखंड के बेस्ट यूथ लीडरशिप  अवॉर्ड 2021 से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड उन्हें झारखंड सरकार के श्रम व नियोजन मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता द्वारा दिया गया। झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रांची के प्रेस क्लब में आयोजित सम्मान  समारोह व राष्ट्रीय सेमिनार के कार्यक्रम में उन्हें प्रदान किया गया।इस कार्यक्रम में पूर्व संसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ,विशेविद्यालयों के कुलपति ,प्रति कुलपति ,विधायक मंत्री व सांसद समेत देश के कई बुद्धिजीवी उपस्थित थे। समाजसेवी लेखक व स्वतंत्र पत्रकार रूपक क्रांति चंदवा लातेहार क्षेत्र में निरंतर समाजसेवा व जन जागरण का कार्य कर रहे हैं तथा शीघ्र ही जिला परिषद के रूप में जनसेवा व भ्रष्टचार उन्मूलन हेतु तैयार हैं ।तेईस वर्षीय रूपक क्रांति यह सम्मान पाने वाले झारखण्ड के सबसे कम उम्र के समाजसेवी हैं।रूपक क्रांति नक्सल प्रभावित क्षेत्र चंदवा लातेहार के सुदूरवर्ती गांव लुकुईया में बदलाव मंच के माध्यम से विद्यालय भी संचालित करते हैं जहां सभी गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है।इस विद्यालय में पथभ्रष्ट लोगों के अनाथ बच्चे भी पढ़ते हैं,जिन्हें मुख्य धारा से रूपक जोड़ रहे हैं।शिक्षा और स्वास्थ्य को विकास का आधार मानने वाले रूपक को 2020 में दिल्ली दलित साहित्य अकादमी का गौतम बुद्ध राष्ट्रीय अवार्ड भी मिल चुका है।रूपक बदलाव मंच अंतरराष्ट्रीय संगठन के झारखंड अध्यक्ष भी हैं। रूपक क्रांति को  यूथ लीडरशिप अवार्ड  भारत सरकार व नीति आयोग सम्बद्ध अंतरराष्ट्रीय संस्था नमन इंटरनैशनल फाउंडेशन ऑफ रिसर्च फॉर एजुकेशन एंड सोशल वर्क के माध्यम से 14 नवंबर को दिया गया,जिसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय संस्था के सी ई ओ  डॉक्टर रणधीर वर्मा की अगुवाई में हुआ ।उनकी इस उपलब्धि पर भाई दीपक क्रांति, बदलाव मंच की राष्ट्रीय अध्यक्षा रूपा व्यास ,प्रकाश मधुबनी,बुधन गंझू,विनोद गंझु,अमित लकड़ा,सबीना नाग, मां,नाना - नानी ,भाई  रूपेश क्रांति ,कृष्णा मोदी, महेंद्र प्रजापति ,इम्तियाज खान, समेत सभी शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।इस सफलता का श्रेय उन्होंने ने अपने भाई और गुरु दीपक क्रांति को दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ