बदलाव मंच ट्रस्ट द्वारा जनकल्याण के लिये अहंकार त्याग-भिक्षाटन महापुनीत कार्य

बदलाव मंच ट्रस्ट द्वारा जनकल्याण के लिये अहंकार त्याग-भिक्षाटन महापुनीत कार्य 

झारखण्ड/चंदवा/रावतभाटा
बदलाव मंच अध्यक्ष दीपक क्रांति,अध्यक्षा रूपा व्यास और 
झारखंड ट्रस्ट के अध्यक्ष रूपक क्रांति जी ने बताया कि  आज दिनांक 2020 को दिन रविवार  को अंतरराष्ट्रीय बदलाव मंच ट्रस्ट झारखंड के द्वारा भीषण ठंड को देखते हुए गरीबों के ठंड से बचाव हेतु चंदवा शहर में वस्त्र एकत्रिकरण का कार्य भिक्षाटन के द्वारा किया गया। जिसमें पहनने योग्य पुराने वस्त्र कंबल, जैकेट,सर्द पेंट,टोपी,मफलर,जूते-मौजे व ऊनी वस्त्रों का भिक्षाटन किया गया तथा जिसे संस्था के माध्यम से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक गरीब लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जायेगा ।जिसमें शामिल ट्रस्ट अध्यक्ष रूपक क्रांति,सचिव बुधन गंझू कोषाध्यक्ष विनोद गंझू, जिला अध्यक्ष सुधीर गंझू, जिला सचिव धीरेंद्र गंझू,प्रखंड प्रभारी अध्यक्ष हरखमन गंझू, झारखण्ड प्रबंधक प्रभारी अमित लकड़ा,आई टी रुपेश क्रांति,  प्रखंड सचिव सुनील भगत सदस्य,सुकरा उराव,बालचन्द गंझू,राम विलास गंझू उपस्थित थे।अंतरराष्ट्रीय बदलाव मंच ट्रस्ट के झारखंड अध्यक्ष  रूपक क्रांति ने  कहा कि  हमारे  जनप्रतिनिधि गरीबों पर ध्यान दें तथा पेंशन जो रुकी हुई है,उसे अतिशीघ्र गरीबों के उत्थान हेतु ट्रस्ट हर तरह से गरीबों के साथ है।
     बदलाव मंच अध्यक्ष दीपक क्रांति, अध्यक्षा रूपा व्यास तथा बदलाव मंच ट्रस्ट झारखण्ड अध्यक्ष रूपक क्रांति व उनकी समस्त पदाधिकारियों के कार्यों को सराहते हुए कहा कि जन कल्याण के लिए गरीबों की सेवा के लिए भी भीख तक मांग सकते हैं। वह दुनिया में बदलाव लाने के काबिल हैं। वही दुनिया में बदलाव ला सकते हैं, ऐसे लोगों को हम सभी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।साथ ही मंच के मुमताज़ हसन,लेफ्टिनेंट पुष्कर शुक्ला,  गीता पाण्डेय, रजनी शर्मा, डॉ सत्यम भास्कर, अमित राज, अभिनन्दन प्रसाद,सुनील दत्त मिश्रा, कालू दहिया अनंत,  जीतेन्द्र विजयश्री जीत, नरसी कुमावत,विभा तिवारी, पूर्णिमा सिंह, रश्मि मानसिंघानी, प्रकाश मधुबनी, भास्कर सिंह माणिक रमेश चंद्र भाट, चंद्र प्रकाश गुप्त आदि ने सभी के कार्यों की दिल से प्रशंसा की..

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ