बदलाव मंच न्यूज मंच द्वारा शिक्षक दिवस पर अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह

बदलाव मंच द्वारा 'देश के दस' व 2021 के 21 शिक्षक सम्मानित

शिक्षक दिवस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षक सम्मान समारोह   

5/09/2021 भारत.. राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत भारत सरकार व झारखंड सरकार से पंजीकृत व मान्यता प्राप्त शैक्षणिक साहित्यिक-सामाजिक संस्कृति संस्था बदलाव मंच ने 'देश के दस' सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया,जिसमें बीकानेर राजस्थान से अध्यापक रामचन्द्र स्वामी,विनोद परिहार,राजस्थान, जितेंद्र विजयश्री पांडेय 'जीत' प्रयागराज उत्तर प्रदेश से,प्रीति चौधरी बुलंदशहर यू. पी. से ज्योत्स्ना झा,रांची झारखण्ड नीलम डिमरी उत्तराखण्ड, डॉ. विजयलक्ष्मी, उत्तराखण्ड,एल.एस.तोमर मुरादाबाद, यू.पी.अरुणा अग्रवाल,लोरमी छत्तीसगढ़ व साधना मिश्रा लखनऊ सम्मिलित हैं। इन्हें स्मृति चिन्ह देकर व प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया।
    इसके साथ वर्ष 2020-21 के 21 अति उत्कृष्ट शिक्षकों को भी वर्चुअल रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया,जिसमें श्री महेंद्र प्रजापति, शासकीय शिक्षक,बालूमाथ झारखंड, डॉ. मलकप्पा अलियास 'महेश' कर्नाटक,अरुण अग्रवाल रांची,अजय पांडेय गुमला,स्वर्णा रानी तेलंगाना ,मृणालिनी रांची,गीता पांडेय यू. पी.,डॉ. विनय कुमार श्रीवास्तव प्रतापगढ़, भूपसिंह भारती,हरियाणा,विनोद सिल्ला हरियाणा,डॉ. अनुज कुमार चौहान अनुज,अलीगढ़, अर्चना फौजदार अलीगढ़, विनीत कुमार ,शासकीय शिक्षक रोल चंदवा,कविता पंत अहमदबाद गुजरात, डॉ. योजना शाह जैन जर्मनी,विभा तिवारी ओमान,नंदिता रवि चौहान,राजस्थान,रेखा मंडलोई म.प्र., मंजू अग्रवाल लखनवी,राजस्थान, सुखदेव टेलर निम्बी जोधां, गंगाधर चेपुरवार महाराष्ट्र, नरेश जगन्नाथ बाग,महाराष्ट्र पी.सी. कटारिया मध्यप्रदेश, मो. इम्तियाज लातेहार झारखण्ड,सुनील परीट,कर्नाटक,दीपक अंशुमान,केरल,सुनील 'कलम' गुजरात , एस आर अनिल कुमार केरल,शालिनी सिंह बिहार,सुधा तिवारी देवरिया आदि शामिल हैं।
         देश के दस व 2021 के 21 उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन आज तक के उनके जीवन में किए गए शैक्षणिक साहित्यिक व सामाजिक योगदान के आधार पर किया गया। विजेता शिक्षकों का चयन राष्ट्रपति,दलित साहित्य अकादमी,इंडिया के बेस्ट टीचर अवॉर्ड प्राप्त ग्लोबल एजुकेटर बदलाव मंच फाउंडर प्रेसिडेंट दीपक क्रांति,ग्लोबल एजुकेटर व उपराष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त बदलाव मंच अध्यक्षा रूपा व्यास व बदलाव मंच ट्रस्ट के अध्यक्ष रूपक क्रांति के साथ-साथ कई प्रबुद्ध व शिक्षाविदों ने मिलकर किया। कार्यक्रम का संयोजन शिव प्रकाश साहित्य,व्यवस्थापक बदलाव मंच,छोटा क्रांति रूपेश व नैंसी गुप्ता, आई.टी.टीम बदलाव मंच ने किया।कार्यक्रम का संचालन प्रकाश मधुबनी चंदन ने शानदार तरीके से किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ