झारखंड स्थापना दिवस पर दीपक झारखंड - गौरव अवॉर्ड से सम्मानित

झारखंड स्थापना दिवस पर दीपक  झारखंड - गौरव अवॉर्ड से सम्मानित

14,नवंबर,गुमला झारखंड के दीपक क्रांति को   राष्ट्रीय स्तर पर तथा विश्व स्तर पर शिक्षा, साहित्य व समाज सेवा  के क्षेत्र में झारखंड का नाम रौशन करने के लिए झारखंड - गौरव अवॉर्ड 2021 से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड उन्हें झारखंड सरकार के श्रम व नियोजन मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता द्वारा दिया गया। झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रांची के प्रेस क्लब में आयोजित सम्मान  समारोह व राष्ट्रीय सेमिनार के कार्यक्रम में उन्हें प्रदान किया गया।इस कार्यक्रम में पूर्व संसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ,विशेविद्यालयों के कुलपति ,प्रति कुलपति ,विधायक मंत्री व सांसद समेत देश के कई बुद्धिजीवी उपस्थित थे। कवि लेखक क्रांतिकारी दीपक क्रांति परमाणु ऊर्जा विभाग भारत सरकार में फिलहाल कार्यरत हैं तथा बदलाव राष्ट्रीय - अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक शैक्षणिक मंच के ग्लोबल फाउंडर हैं ।कवि और लेखक के रूप में विश्व स्तर पर ख्याति प्राप्त दीपक ने अपने गुमला जिले और झारखंड का नाम  कई बार गर्व से ऊंचा किया है।उन्हें हाल में बेस्ट टीचर का नेशनल अवॉर्ड,ग्लोबल एजुकेटर का इंटरनेशनल अवॉर्ड , द रियल सुपर हीरो अवार्ड ,राष्ट्रीय युवा व एक्सीलेंस अवार्ड,इंडियन बेस्टी अवॉर्ड समेत पूर्व में राष्ट्रपति से अवॉर्ड तथा भारतीय दलित साहित्य अकादेमी द्वारा दो बार अवॉर्ड मिल चुके हैं।हिंदी और हिन्द सेवा को अपना लक्ष्य और जीवन मानने वाले शिक्षाविद् दीपक क्रांति को  झारखंड - गौरव सम्मान भारत सरकार व नीति आयोग सम्बद्ध अंतरराष्ट्रीय संस्था नमन इंटरनैशनल फाउंडेशन ऑफ रिसर्च फॉर एजुकेशन एंड सोशल वर्क के माध्यम से 14 नवंबर को दिया गया,जिसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय संस्था के सी ई ओ  डॉक्टर रणधीर वर्मा की अगुवाई में हुआ ।उनकी इस उपलब्धि पर बदलाव मंच की अध्यक्षा रूपा व्यास ,प्रकाश मधुबनी,सत्यम भास्कर,गीता पांडेय,जितेंद्र पांडेय, उनकी मां,नाना - नानी ,भाई रूपक क्रांति व रूपेश क्रांति,प्रशांत,जीत,शिव साहित्य ,मोहन चौधरी,वैज्ञानिक गौतम आनंद,प्रिंसिपल विकास कांबले, स्वर्णा रानी, मौसा - मौसी ,गुरु महेंद्र प्रजापति व अजय पांडेय,अरुण अग्रवाल समेत सभी शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ