सावन में लग गई आग

बदलाव मंच साप्ताहिक प्रतियोगिता
विषय- सावन में लग गई आग
विधा - हास्य
दिनांक- 17/06/2020
दिन- बुधवार
शीर्षक- लगी सावन में आग

मची है दुनिया में भागम भाग
सावन में ज्यों लगी हो आग
    दुनिया में कारोना छाया
    लॉक डाउन का मौसम आया 
    घर में रहना मुश्किल लगता
    बाहर पुलिस ने कहर बरपाया
घर में ठूके, पिटे बाहर हैं
हुए धुल कर झागम झाग
सावन में ज्यों लगी हो आग।
     उसपर दूजी धरा है कांपी
     घर छोड़कर जनता भागी
     बारिश ने कोहराम मचाया
     सीमा पर हैं मिसाइलें दागी
जनता रोए खुश दुश्मन हो 
फैली चहुं ओर है कागमकाग
सावन में ज्यों लगी हो आग ।
      पैसे गायब जब है खाली
      मांगे भीख हैं मिलती गाली 
      धंधा चौपट काम नहीं है
      बोतल खाली, खाली प्याली 
अनाज की बोरी स्वर्ण है लगती
करें चोर रात्रि को ताकम ताक
सावन में ज्यों लगी हो आग।

नाम- प्रो डॉ दिवाकर दिनेश गौड़
पता- जी-५, जगदम्बे निवास,
आनंद नगर सोसाइटी, साइंस कॉलेज के पीछे, गोधरा (गुजरात)
मो - 9426387438

dsgaur

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ