बदलाव मंच(परिचय)



बदलाव मंच अंतर्राष्ट्रीय संस्था का गठन १८ मई २०२० को अध्यक्ष श्री दीपक क्रांति जी एवं सचिव श्री अमित राज जी के नेतृत्व में बिहार एवं झारखण्ड के नवोदित कवियों एवं लेखकों को एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करने हेतु किया गया। राष्ट्रिय स्तर के मंचो पर नवोदितों को अकसर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं मिल पता है जिससे उनकी प्रतिभा दुनिया की नजरों में आये बिना ही घुट घुट कर दम तोड़ देती है। इस मंच का उद्देश्य इन्हीं प्रतिभाओं को दुनिया के सामने लेकर उनमें विश्वास और उनकी कला में निखार लाना है। दिनों दिन यह मंच प्रगति की राह पर अग्रसर है और मंच के निशुल्क और निश्वार्थ प्रयास ने सैंकड़ो लोगों को साथ ला खड़ा किया है। आज बदलाव मंच एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था के रूप में अपनी पहचान बना चूका है और मंच की कार्यकारिणी समिति में कई बुद्धिजीवी, कलाकार, लेखक, संपादक एवं पत्रकार शामिल हो चुके हैं।
मंच हर सप्ताह एक साप्ताहिक प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है जिसमें देश और विदेशों से कई रचनाकार प्रतिभाग कर रहे हैं। उनकी कला को उचित सम्मान देते हुए सम्मान पत्र से सुशोभित भी किया जा रहा है। इन साप्ताहिक कार्यक्रमों से कई प्रतिभाएं उभर कर सामने आ रही हैं।
मंच को प्रेषित रचनाएँ विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित किया जा रहा है जिससे गुमशुदा प्रतिभाओं को भी एक पहचान और दिशा मिल रही है। मंच पर प्रकाशित रचनाएँ रोजाना सैंकड़ो पाठकों द्वारा पढ़ा जा रहा है और उनके उत्कृष्ट सुझाव और मार्गदर्शन प्राप्त हो रहे हैं।
मंच ने अपने कार्यकारिणी को एक से बढ़कर एक सदस्यों की कलाओं से सुशोभित कर रखा रखा है। उन्हीं लोगों में से आईटी अध्यक्ष और आवाज ए हिन्द के संस्थापक श्री कमलेश गुप्ता जी हैं जिनके निस्वार्थ त्याग से मंच नित नई उचाईयों को प्राप्त कर रहा है। आदरणीया श्री रूपा व्यास जी ने राष्ट्रिय महिला प्रकोष्ट अध्यक्षा के रूप में मंच को एक सामाजिक समरूपता प्रदान किया है। ऐसे ही कई अन्य विभूतियों ने बदलाव मंच को सजाया और संवारा है जो निम्नलिखित सूचि में सूचीबद्ध किये गए हैं।
बदलाव मंच (बम) राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य*
निम्नलिखित पदाधिकारियों को साहित्यिक कार्यक्रमों के बदलाववादी नियमित संचालन एवं हिन्दी साहित्य के नवोत्थान हेतु बदलाव मंच में राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय पदभार दिया गया है :-

आपसे पूर्णरूपेण आशा और विश्वास है,कि आप बदलाव मंच- टीम की शर्तों और इसके उच्चादर्शों के नियमों का पालन करते हुए पूरी कर्त्तव्यनिष्ठ भावना और प्रतिबद्धता के साथ साहित्यिक-सांस्कृतिक-सामाजिक क्रान्ति में सहगामी होते हुए अग्रणी और उल्लेखनीय भूमिका निभायेंगे...
1. दीपक क्रांति (राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष)
2. अमित राज(सचिव सह अंतर्राष्ट्रीय महासंरक्षक)
3. कमलेश कुमार गुप्ता (राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह अध्यक्ष सूचना एवं यांत्रिकी)
4. मुबारक आलम(संस्थापक संरक्षक)
5. राहुल कुमार गुप्ता (संस्थापक संरक्षक)
6. दीपक कुमार पंकज (उपाध्यक्ष)
7. शशिकान्त शशि (मुख्य समीक्षक-परामर्शदाता )
8. सागर यादव जख्मी(प्रधान संपादक-संरक्षक )
9. रुपा व्यास(राष्ट्रीय अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ)
10. रजनी शर्मा चंदा (अध्यक्षा बिहार/झारखंड महिला प्रकोष्ठ )
11. अन्शु प्रिया अग्रवाल (अंतरराष्ट्रीय संयोजिका)
12. शैलेन्द्र सिंह शैली (राष्ट्रीय संयोजक)
13. कमल कालू दहिया(राष्ट्रीय सह संयोजक तथा सम्पादकीय प्रमुख )
14. डॉ.सत्यम भास्कर भ्रमरपुरिया (राष्ट्रीय जनसंपर्क प्रमुख)
15. जितेन्द्र विजयश्री जीत(राष्ट्रीय सामाजिक माध्यम प्रमुख)
16. विष्णु चारग (उपाध्यक्ष आई.टी.सेल)
17. सुनील दत्त मिश्र(मुख्य मार्गदर्शक-संरक्षक )
18. कृष्णा सेन्दल तेजस्वी (मुख्य नियमित काव्य गोष्ठी- समीक्षक)
19. वर्षा जैन( संचालिका प्रमुख )
20.नन्दलाल मणि त्रिपाठी'पीताम्बर'(राष्ट्रीय पत्रिका अनुवाद प्रमुख)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ