प्यार मोहब्बत क्या लिखना

ग़जल 
 
प्यार मोहब्बत क्या लिखना 

प्यार ओ मोहब्बत क्या लिखना,
झूठी सब उल्फत क्या लिखना ।
 
जाने पहचाने अनजाने है सब , 
बेकार की मुरव्वत क्या लिखना । 

उजड़े हुए गुलशन की कहानी , 
सय्याद की फितरत क्या लिखना  ।

महंगी होटल , महंगा खाना , 
किस किस को दावत क्या लिखना ।

करोड़ो की घोषणा तो हो गई , 
कितनी बांटी राहत क्या लिखना ।

नेताओं पर की फितरेबाजी , 
 मुफ्त में हुई हजामत क्या लिखना ।
 
कभी खांसी सर्दी , कभी बीपी शुगर ,
अब कैसी  है सेहत क्या लिखना ।

सारी रस्मे अब मोबाइल पर ,
हुनर , तरक्की , आफत, क्या लिखना ।

हर चेहरा ढंका - ढंका - सा , 
किसकी कैसी सूरत क्या लिखना 

हौव्वा बन गए धरने प्रदर्शन , 
कितनी ज्यादा है हिमाकत क्या
 लिखना ।
 
डॉ. जयप्रकाश नागला , 
नान्देड़ , महाराष्ट्र

Badlavmanch

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ