सैनिकों को समर्पित रचना

सैनिकों को समर्पित रचना...
एक शहीद सैनिक की हमको  चेतावनी...
हर हालत में देश को रखना हमें अखंड//
भले हमारे जिस्म के हों कितने भी खंड//

काश्मीर क्या इंच भर देंगे नहीं ज़मीन//
सुन ले पाकिस्तान तू,सुन ले तूभी चीन//

काश्मीर संग गालविन,आन बान है शान//
जो छीने हमसे इन्हें,हम लें उसकी जान//

अब धमकाना छोड़ दे सुनले चीनी पाक//
अब के जो टकरायगा,हो जायेगा
राख//
हँसते हँसते देश पर ,देदें हम सब जान,//
दुनिया से प्यारा हमें अपना हिंदुस्तान//
   बृंदावन राय सरल सागर मप्र.
मोबा..७८६९२१८५२५
दिनांक..१९/६/२०२०
स्वरचित कविता...बृंदावन राय सरलसागर मप्र,
.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ