बदलाव मंच रा.-अन्तर्राष्ट्रीय उपलब्धियों की ओर


बदलाव मंच अपने स्थापना से ही निर्धारित लक्ष्य साहित्यिक-सामाजिक सांस्कृतिक क्रांति के दिशा में निरंतर राष्ट्रीय हीं नही अपितु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित करता  रहा है।
इसी कड़ी  में बदलाव मंच के राष्ट्रीय-अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक क्रांति जी को अन्तर्राष्ट्रीय बहुभाषिक साहित्यिक  मंच पोएट्री ऐण्ड लिटरेसी ग्रुप मस्कट ओमान (अखिल विश्व) में पी.एल.जी. समूह के प्रेजिडेंट आदरणीय एम तुफैल अहमद साहाब के द्वारा पूर्वोत्तर भारत (EAST ZONE)का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सर्वविदित है कि हाल ही में दीपक क्रांति जी को सम्पादक के पद पर भी नियुक्त किया था  जो हिन्दी,उर्दू,अंग्रेज़ी के विश्वविख्यात वरिष्ठ साहित्यकार,एवम् कवियों का एक समृद्ध वैश्विक मंच प्रदान करनेवाले इस विश्वस्तरीय मंच पर इस अद्वितीय उपलब्धि पर श्री दीपक क्रांति को,  अंतर्राष्ट्रीय बदलाव मंच के उपाध्यक्ष सह यांत्रिकी अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्षा रूपा व्यास, अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंशु प्रिया अग्रवाल, राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ सचिव रजनी शर्मा चंदा, महासचिव अमित राज, संस्थापक संरक्षक राहुल गुप्ता, मुबारक आलम, लेखक निर्देशक सुनील दत्त मिश्रा, सोशल मीडिया प्रभारी जीत जीतू, राष्ट्रीय यांत्रिकी सहायक रंजन वर्मा, इंक़लाब प्रधान संपादक सागर यादव ज़ख़्मी समेत कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाइयाँ दी हैं..

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ