एकमेव एकता क्रांति


बदलाव मंच चित्रात्मक काव्य सृजन सह वीडियो काव्य
चित्र क्रमांक : 02
शीर्षक :एकमेव एकता क्रांति
नाम :डॉ अनुज कुमार चौहान "अनुज" अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)
विषय :चित्रात्मक वीडियो काव्य प्रतियोगिता 
 एकमेव भक्ति ,एकमेव शक्ति,
एकमेव हमारा ,नारा है ।
हम एक रहें,सुख-दुःख चाहे,
एकमेव कर्तव्य ,सहारा है ।।
एकमेव प्यार ,एकमेव दुलार,
एकमेव सार्थक ,सपना हो ।
हर एक हाथ को  ,मिले काम ,
एकमेव विमर्शक ,अपना हो ।।
एकमेव अहम,एकमेव वहम,
एकमेव दुखों का कारक है ।
हम प्रत्येक भाव में समझा देँ ,
एकमेव परिश्रम ,तारक है ।।
एकमेव चित्र ,एकमेव मित्र ,
एकमेव श्रमिक को,प्यारा है ।
लेकिन शोषण हम नहीं सहेंगे ,
एकमेव ध्येय ,स्वीकारा है ।।
एकमेव वाक्य ,एकमेव काव्य,
"एकमेव -एकता-क्रांति हो ।
हम तकनीकी को सीखेन्गे ,
एकमेव तोड़ हर, भ्रान्ति हो ।।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ