बदलाव मंच के प्रथम फ़ेसबुक लाइव काव्य पाठ

बदलाव मंच के प्रथम फ़ेसबुक लाइव काव्य पाठ में रजनी शर्मा चंदा जी ने अपनी मधुर काव्य पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया तो वही दुसरे लाइव क्रम में भास्कर सिंह माणिक कोंच ने  क्रांतिकारी और देशप्रेम की भावना   से क्रांतिमय काव्यपाठ कर क्रांति की अलख जगाते हुए देशप्रेम के संदेश का संचार किया तीसरे क्रम में चंद्र प्रकाश चंद्र जी के द्वारा भक्तिभाव से भक्तिमय काव्यपाठ कर कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
नेटवर्क समस्या के कारण डॉ.सत्यम भास्कर भ्रमरपुरिया जी नही जुड़ सके लेकिन उनका प्रयास सराहनीय रहा ।
बदलाव मंच टीम नित्य नयी कीर्तिमान स्थापित करते हुए साहित्यिक-सांस्कृतिक तथा सामाजिक क्रांति लाने में दिन रात एक कर सभी रचनाकारों को  अंतरराष्ट्रीय फ़लक पर पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ तत्पर है।
✍कमलेश कुमार गुप्ता बिहार गोपालगंज

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ