आजादी के गीत

नमन माता सरस्वती जी के चरणों में
🙏🏻💐🙏🏻💐🙏🏻💐
दिनांक--१७/०८/२०२०

🙏🙏🙏नमन मंच को 🙏🙏🙏
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷

बलिदानी वीरों,के गीत हवा है गाती।
दूर दूर तक सकल, जगत में है बिखराती।।
आज है दिन पावन , सब अभिमान समेटे।
आज हैं सब गर्वित, गर्व से मां के बेटे।।
हर इक सम्मान से, बढ़कर ये देश महान है।
भारतीय सपूतों ,का देश अभिमान है।।
वीर बलिदान हुए, तब स्वतंत्रता लाए।
आज हैं आजादी , के गीत पुराने गाए।।
स्वतंत्रता की लौ, को कभी न बुझने देना।
जब कभी भी चुनना,राष्ट्र भक्ति चुन लेना।।
है रहा भाव यह,सदा सृष्टि में अटल है।
जी सका यहां वही,सुरक्षित जिसमे बल है।।
                       - गौरव मिश्र तन्हा
🇮🇳🇮🇳जय हिन्द जय भारत🇮🇳🇮🇳

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ