९ अगस्त का दिन है महान

९ अगस्त का दिन है महान
भारत छोड़ो आंदोलन का हुआ आह्वान
देशभक्तों ने लुटाए अपने प्राण
शहादत का था पीया जाम

   राष्ट्र हित सब किया वलिदान
 छेड़ी देश प्रेम की अमिट तान
 फिरंगियों के किए खड़े कान
इस लड़ाई में सब का अहम योगदान

 जानों का नजराना दे कर बढ़ाया 
    मां भारती का मान
शहीदों की अनमोल कुर्बानी
याद रखेगा हिंन्दुस्तान
मेरा राष्ट्र को बार बार प्रणाम

                         अशोक शर्मा वशिष्ठ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ