कवयित्री अल्का पाण्डेय जी द्वारा आदरणीय प्रणव मुखर्जी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि

आदरणीय प्रणव मुखर्जी जी को भावभीनी श्रद्धांजली 

आदरणीय स्व . राष्ट्रपति के निधन की खबर 
दिल में हा हा कार मचा गई 
नयनो सें अश्रु धारा बहा गई !!
भूल न पायेगा देश आपको 
संसद पर हमला करने वालों को 
बख्शा नहीं जायेगा कह दिया उनको!!
फ़ांसी का फंदा तुम्हारे लिए 
सजाए मौत तुम्हारे लिए !!
देखो आंतकी हश्र यही होगा 
हम से धोखा करने वाले देश से ग़द्दारी करने वालों !
फाँसी पर झूलोगे बच्चा बच्चा धिक्कारेगा ! 
देश को आप पर गर्व है 
हम सब को अभिमान है !!
आप कुशल राजनीतिज्ञ थे 
आपका व्यक्तित्व अद्भुत था !!
कर्तव्यों के प्रति निष्ठा आपकी पहचान थी !
कर्तव्य निष्ठा दूरदर्शीका को !!
देश हित के कार्य किये थे 
कई सख़्त कदम उठायें थे !!
आपका निधन देश के लिए 
अपूरणीय क्षति है ! 
सदा आप को आपके कार्यों को याद किया जायेगा ! 
आप की कमी कोँई भर नहीं पायेगा !!
आपको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं! 
शत्  शत नमन करते है 
ओम शांति ओम 
डॉ अलका पाण्डेय मुम्बई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ