कवयित्री- आ. शालिनी कुमारी जी ( शिक्षिका सह बदलाव मंच ईस्ट ज़ोन अध्यक्षा ) द्वारा प्यारी रचना

मंच को विश्वकर्मा दिवस की हार्दिक शुभकामनायें.. 🌹🌹

विषय : मानव जीवन है अनमोल
विधा : कविता 

 धरा पर ईश्वर की
 अमूल्य रचना..
 हैं  मानव जीवन.. 

करो इसका सम्मान 
 ऐ  मानव.. 
 बन जाओगे महान..
 
सद्गुण, सद्भावना और 
शांति का.. 
फ़ैलाओ तुम सन्देश.. 

ना बनो ऐ  मानव 
मानव के दुश्मन.. 
मन से मिटाओ बैर.. 

क्रोध,  ईष्या औ 
झूठे दम्भ में.. 
फ़ैलाओ ना हिंसात्मक द्वेष.. 

अपनाओ भाईचारे को तुम 
दो अपनेपन का एहसास औ.. 
प्रेम का संचार करो.. 

मानव हो तुम 
मानव ही बन.. 
मानवता का मान करो.. 

*********************
     शालिनी कुमारी 
     शिक्षिका सह बदलाव मंच ईस्ट ज़ोन अध्यक्षा 
        मुज़फ़्फ़रपुर (बिहार )

      (स्वरचित मौलिक रचना )

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ