.
कविता
*प्यार का तोहफा*
~~~~~~~~~
प्यार का तोहफा,
संस्कृतियों का मेल।
जीवन नैया का,
संदेश परख खेल।।
प्यार का तोहफा,
तपस्या का है फल।
मनभावन अनुपम,
आने वाला कल।।
प्यार का तोहफा,
संस्कारों का मान।
आओ मिलकर हम,
बढ़ाये सम्मान।।
प्यार का तोहफा,
मात-पिता सेवा।
जिस घर में पाये,
मिले उनको मेवा।।
प्यार का तोहफा,
खुशियोँ का परचम।
बार-बार विनती,
लहराये हरदम।।
©®
रामबाबू शर्मा,राजस्थानी,दौसा(राज.)
0 टिप्पणियाँ