सविता मिश्रा जी द्वारा खूबसूरत रचना#

मंच नमन 
राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय 'बदलाव मंच' 
साप्ताहिक प्रतियोगिता हेतु रचना
दिनांक -( 11-11-2020 से 18-11-2020 तक) 
विषय - दीपोत्सव 
दिनांक - 11-11-2020
दिन - बुधवार 
विधा - पद्य 
त्योहारों का देश है हमारा देश भारतवर्ष,
होते हैं कई त्योहार प्रति वर्ष l1l

कुछ ऋतु से संबंधित होते हैं त्योहार,
कुछ धर्म से संबंधित होते हैं त्योहार l2l

दीपावली भी है एक त्योहार,
हिन्दुओं का है एक महत्वपूर्ण त्योहार l3l

है पाँच दिवसीय त्योहार दीपावली,
है दीपों का पर्व, रोशनी का पर्व, दीपावली l4l

धन तेरस से शुरू होकर यह त्योहार 
नरक चतुर्दशी, दीवाली, अन्नकूट और भैयादूज पर समाप्त हो जाता है यह त्योहार l5l

कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि
विश्व में मनाई जाती है दीपावली l6l

चौदह वर्ष वनवास के बाद वापस आए श्री राम अयोध्या में,
अयोध्यावासी खुशी में घी के दीये जलाये अयोध्या में l7l

प्रसन्न हुई अयोध्यानगरी,
दीयों की जगमगाहट से खिल उठी अयोध्यानगरी l8l

खुश और आनंदित हुए अयोध्यावासी,
धन्य हुए अपना राजा पाकर अयोध्या वासी l9l

तब से मनाई जाती है दीपावली l
हर साल मनाई जाती है दीपावली l10l

शुभ दीपावली 

सविता मिश्रा (शिक्षिका, समाजसेविका और साहित्यकार) 
वाराणसी, उत्तर प्रदेश 
स्वरचित और मौलिक रचना

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ