बदलाव मंच द्वारा 'शिक्षा में बढ़ती आत्मनिर्भरता' विषय प्रतियोगिता आयोजित


बदलाव मंच द्वारा 'शिक्षा में बढ़ती आत्मनिर्भरता' विषय प्रतियोगिता आयोजित

झारखण्ड/चंदवा/रावतभाटा,27 दिसम्बर,राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बदलाव मंच संस्थापक अध्यक्ष सह मार्गदर्शक दीपक क्रांति व अध्यक्षा रूपा व्यास ने बताता कि मंच-पटल पर दिनांक 18 दिसम्बर से 23 तक 2020 तक 'शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती आत्मनिर्भरता','आत्मनिर्भर भारत की उड़ान,विज्ञान एवं तकनीक का योगदान' एवं 'आत्मनिर्भर भारत:शिक्षा के क्षेत्र में योगदान' विषय पर साप्ताहिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें देश-विदेश के अनेक रचनाकारों ने उपर्युक्त विषय पर समसामयिक काव्य व लेख प्रस्तुत किए।
     इसी प्रकार पूर्व में भी मंच द्वारा दिनांक 1 से 7 दिसम्बर तक वीडियो काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें किसान व लोकतंत्र विषय पर काव्य विधा में रचनाएँ आमंत्रित की गईं थी।सभी राष्ट्रीय -अंतरराष्ट्रीय  रचनाकारों द्वारा अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति दी गई।सबकी काव्य प्रस्तुति को बदलाव मंच  यू-ट्यूब चैनल व फेसबुक पेज व समूह पर अपलोड किया किया।उसी आधार पर विजेताओं के नाम घोषित किये जाएंगे।
        मंच महासचिव अमित राज,उपाध्यक्ष रूपक क्रांति, ब.म.अभिभावक संरक्षक सुनील दत्त मिश्रा,उपाध्यक्षा अर्चना फ़ौज़दार व शोभा किरण ,संरक्षक संतोष महतो,राहुल गुप्ता, मुबारक आलम, प्रबंधक मुमताज़ हसन,  अभिषेक कुमार झारखंड, उप प्रभारी समीर बुधन गंझू, विवेक साह,झारखण्ड सचिव,राहुल गुप्ता,छोटा क्रांति रूपेश, अंतरराष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यम भास्कर,राष्ट्रीय सचिव रजनी शर्मा चंदा,भास्कर सिंह माणिक कोंच,गीता पाण्डेय,एल.एस. तोमर,डॉ.रेखा मंडलोई 'गंगा',बंसीधर शिवहरे,रमेश चन्द्र भाट,सतीश लाखोटिया,शालिनी सिंह, मुमताज हसन,चन्द्र प्रकाश गुप्त चन्द्र,कृष्णा सेंदल तेजस्वी,प्रियंका साव,प्रकाश कुमार मधुबनी,बाबूराम सिंह, विशाल चतुर्वेदी "उमेश",आई टी अध्यक्ष लेफ्टिनेंट पुष्कर शुक्ला,अर्चना फौजदार,सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र विजयश्री 'जीत',समीक्षाध्यक्षा नंदिता रवि चौहान,शोभा किरण,आदि ने सभी सम्मिलित प्रतिभागियों एवं अतिथियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
     अंत में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों  ने  दीपक क्रांति व रूपा व्यास ने व समस्त 'बदलाव मंच' कुटुंब का धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ