बदलाव मंच अध्यक्षा रूपा व्यास 'विश्व कविता दिवस' पर सेवा भारती द्वारा सम्मानित

*बदलाव मंच अध्यक्षा रूपा व्यास 'विश्व कविता दिवस' पर सेवा भारती द्वारा सम्मानित*

23,मार्च,2021,राजस्थान/झारखण्ड। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बदलाव मंच संस्थापक सह मार्गदर्शक दीपक क्रांति ने बताया कि मंच कर्तव्यनिष्ठ अध्यक्षा,लेखिका,
शिक्षिका व कवयित्री रूपा व्यास को 21 मार्च यानी विश्व कविता दिवस पर उनको शिक्षा,साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट योगदान देने तथा राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा प्रदत्त वीरांगना सावित्री बाई फुले राष्ट्रीय अवॉर्ड - 2021 के लिए सेवा भारती,तहसील,रावतभाटा,जिला-
चित्तौड़गढ़(राज.), तथा जिला-कार्यालय(कोटा) परिवार की ओर से शुभकामनाओं सहित माला,श्रीफल,शॉल,प्रतीक चिह्न व सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
   इस अवसर पर रूपा व्यास की माता मिथलेश व्यास व पिता महेश व्यास को भी माला व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
    इसी प्रकार दिल्ली से रावतभाटा आने पर रूपा का भव्य स्वागत किया गया।  बाला गुलाटी व विजय सोलंकी,आदि के नेतृत्व में रावतभाटा वासियों द्वारा  18 मार्च को  राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 
रावतभाटा का मान बढ़ाने के लिए  सम्मानित किया गया।
   सेवा भारती द्वारा 21 मार्च ,विश्व कविता दिवस पर मनोज
मलिक,महावीर प्रसाद चौधरी,
ओमप्रकाश भाम्बी,सीमा व्यास,रेखा लोढ़ा,पारुल छाबड़ा,गुलाब,अपर्णा श्रीवास्तव,डॉ.नीतू धींगरा आदि सहित
भव्य कार्यक्रम आयोजित कर रूपा का सम्मान किया गया।
     अभी हाल ही में 22 मार्च को सनाढ्य ब्राह्मण महासभा द्वारा डॉ.तन्वी शर्मा,संतोष शर्मा,मंजू शर्मा,वंदना शर्मा,रीना शर्मा, रेखा शर्मा,मोनिका शर्मा,पूर्वी शर्मा व हरिओम शर्मा आदि द्वारा भी माला व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।
       इस अवसर पर बदलाव मंच 'ट्रस्ट' अध्यक्ष रुपक क्रांति,रूपेश क्रांति,
नंदिता रवि चौहान,प्रकाश कुमार मधुबनी,डॉ. सत्यम भास्कर,डॉ. रेखा मण्डलोई,डॉ. रजनी शर्मा चंदा,
जितेंद्र विजयश्री पांडेय 'जीत',स्वप्निल जैन,ओमप्रकाश पांडेय,शोभा किरण,सतीश लाखोटिया,एल.एस तोमर,मुमताज हसन,डॉ. मलकप्पा अलियास 'महेश',डॉ.सुनील परिट,शालिनी कुमारी,वसुधा कामत,प्रियंका साव,बंसीधर शिवहरे,रमेश चन्द्र भाट,मुनीश वर्मा ,मुबारक आलम,एल.एस.तोमर ,
भास्कर सिंह माणिक, ओम प्रकाश ओम, मिनाक्षी मीरा, रीमा ठाकुर
चन्द्र प्रकाश गुप्त 'चन्द्र',सबीना नाग,बुधन गंझु आदि मंच पदाधिकारियों द्वारा मंच अध्यक्षा रूपा व्यास को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
      यह जानकारी 'बदलाव मंच' राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेंद्र पयासी द्वारा दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ