राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय बदलाव मंच पूर्वी भारत इकाई द्वारा आयोजित मुक्तक प्रतियोगिता सम्पन्न :

राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय बदलाव मंच पूर्वी भारत इकाई द्वारा आयोजित मुक्तक प्रतियोगिता सम्पन्न :

झारखंड : राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय बदलाव मंच पूर्वी भारत इकाई द्वारा दिनांक 14/03/21 को आयोजित ऑनलाइन लिखित मुक्तक काव्य प्रतियोगिता सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता के संयोजक और पूर्वी भारत इकाई के अध्यक्ष कवि नंदन मिश्र जी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भारत के अनेक राज्य के कवि/ कवयित्री उपस्थित थें। जिनके द्वारा बहुत ही शानदार व उत्कृष्ट मुक्तक लिखे गए।सभी की रचनाओं की समीक्षा  पूर्वी भारत इकाई के अध्यक्ष कवि नंदन मिश्र जी के द्वारा किए गए व सर्वश्रेष्ठ तीन कवि/ कवयित्री को राष्ट्रीय कवि मैथिलीशरण गुप्त सम्मान - 2021से अलंकृत किया गया जिसमे चयन किया गया कवयित्री नेहा जग्गी जी
 ( दिल्ली ), कवयित्री गीता पाण्डेय अपराजिता जी
  ( रायबरेली , उत्तरप्रदेश ) और कवि ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम जी को व साथ हीं कई कवि / कवयित्री को सहभागिता सम्मान पत्र प्रदान किए गए। जिसमे शामिल हैं।
 कवयित्री सविता मिश्रा , कवि गौतम ऋषि, कवि प्रकाश कुमार "चंदन" , कवयित्री डॉ. विजय लक्ष्मी जी, कवि अजीत कुमार, कवि बाबूराम सिंह कवि , कवयित्री डॉ. शैलजा टी एच , कवि मनीष झा। इस मौके पर उपस्थित रहें संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि दीपक क्रांति, राष्ट्रीय अध्यक्षा रुपा व्यास , कवि रूपक क्रांति, पूर्वी भारत इकाई के उपाध्यक्ष कवयित्री शालिनी कुमारी , पूर्वी भारत इकाई सचिव कवि मुनीश कुमार वर्मा , डॉ. अनिता पाण्डेय, संतोष कुमार दीवान, सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ