बदलाव मंच अध्यक्षा रूपा व्यास को डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि

राजस्थान की बेटी रूपा व्यास को मिली डॉक्टरेट की मानद उपाधि

20 फरवरी,2022,राजस्थान।
इंटरनेशनल फॉरम ऑफ पीस अकैडमी तथा वर्ल्ड पीस फेडरेशन,
 बांग्लादेश द्वारा दिनांक 12 फरवरी 2022 को अंतरराष्ट्रीय वर्चुअल प्रोग्राम में राजस्थान की बेटी
रूपा व्यास को उनकी शैक्षणिक,साहित्यिक, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यों में अतुलनीय अनवरत योगदान के लिए डॉक्टरेट  की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। वही 18 फरवरी,2022 को ब्राज़ील की संस्था आई.टी. एम. यू. टी  द्वारा रॉयल डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। 
जो कि रावतभाटा राजस्थान सहित भारत के लिए विशेष सम्मान की बात है। गौरतलब है कि रूपा व्यास को उपराष्ट्रपति द्वारा राजस्थान साहित्य अकादमी, दलित साहित्य अकादमी दिल्ली,सावित्री बाई फुले सम्मान(बेंगलुरु),इंडियन बेस्टीज अवॉर्ड, जयपुर(राजस्थान),सुभद्रा कुमारी सम्मान(प्रयागराज),ग्लोबल एजुकेटर अवॉर्ड(हरियाणा), ग्लोबल लिटरेसी अवॉर्ड(दिल्ली),नारी रत्न सम्मान,सुपर वूमेन अवॉर्ड आदि द्वारा भी साहित्यकार और शिक्षिका के रूप में  अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। रूपा व्यास बदलाव मंच राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय साहित्यिक सामाजिक संगठन की अध्यक्षा,कवयित्री,लेखिका,शिक्षिका,यूज़ एंकर,मोटिवेशनल स्पीकर,गायिका व समाज सेविका हैं। उन्हें राजस्थान गौरव समेत 400 से अधिक उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी इस उपलब्धियों पर बदलाव मंच राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय
संस्थापक सह मार्गदर्शक डॉ. दीपक क्रांति समेत,बदलाव मंच ट्रस्ट अध्यक्ष रूपक क्रांति,रूपेश क्रांति प्रकाश मधुबनी,अर्चना फौजदार,गीता पांडेय,जितेंद्र पांडेय, उनकी माँ मिथलेश व्यास,पिता महेश व्यास,पूर्वी शर्मा,
दीपा व्यास, जितेंद्र शर्मा,बदलाव मंच,
विद्यालय परिवार व रावतभाटा वासियों समेत सभी शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ