अम्बेडकर तेरा कार्य महान#प्रकाश कुमार मधुबनी'चंदन' द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर जी पर बेहतरीन रचना#

स्वरचित छंद
*अम्बेडकर तेरा कार्य महान।*

असम्भव
सम्भव किया
रच दिया संविधान
जय हो
अम्बेडकर।


निर्माण
राष्ट्रीय हेतु
जाति बंधन तोड़
किया कर्म 
महान।


हथियार 
बनाया शिक्षा
किया सामाजिक कल्याण
जय हो
अम्बेडकर।

जनलोक
के हितैषी।
दिलाया सबको सम्मान
जय हो
अम्बेडकर।

तोड़
 भ्रांति लाए
समाज में जनक्रांति
करे हम
सम्मान।

भारत 
निर्माण में
अमूल्य आपका योगदान
जय हो 
अम्बेडकर।

चलो
रहे अग्रसर
उद्देश्य हेतु हम
बने कर्मठ
आओ।

योगदान
करे मिलकर
भारत विकास में
दे श्रद्धांजलि
सच्ची।

कहो
गर्व से 
आओ हम भारतवासी
जय हो 
अम्बेडकर।

*प्रकाश कुमार मधुबनी'चंदन'*

*जय हिन्द जय भारत*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ