मेरे पापा

फ़ादर्स  डे  पर  मेरी रचना
 मेरे  पापा
********
बड़े  लाड - प्यार  से  मुझको  पाला  ।
मेरे  अच्छे  पापा, मेरे प्यारे   पापा  ।।

छोटा  था , पर  मै  भी  तो नटखट  था ।
ऊँगली पकड़ आपने चलना सिखाया पापा ।।

स्कुल- अस्पताल -मेले  तक  भी  आप  ।
कन्धों  पर  बिठा अपने  ले  जाते थे    पापा ।।

पढ़ा - लिखा  कर  मुझे  इन्सान  बनाया  ।
पेट काट अपने मुहँ  का निवाला दिया  पापा  ।।

मुझे  पैरों  पर  खड़ा  कर लायक  बनाया  ।
नही  चाह  रखी   कभी भी  आपने पापा ।।

मेरा  घर -  परिवार  सब  कुछ  आपने बसाया ।
आपके  आशीर्वाद से  ही सब कुछ हूँ   मैं  पापा ।।

मैं  कितना  बदनसीब हूँ  इस  जहाँ  में   पापा  ।
तीन दशकों  से  आप का साथ  नहीं  है  पापा  ।।

वर्षो  के  वर्ष    बीत  जाने  के  बाद  भी  आप ।
मेरे  घर  पर  साये  की  तरहां  रहते  हो  पापा  ।।

" नाचीज़ " के  सुख - दुःख  में  वक़्त - बेवक़्त
रहबर  बन  कर  मुझे  राह  दिखाते  हो  पापा  ।।

मईनुदीन कोहरी "नाचीज़ बीकानेरी"
मो.  9680868028

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ