सावन में लग गई आग

बदलाव मंच साप्ताहिक प्रतियोगिता

  विषय= सावन में लग गई आग
   विधा =कविता
 दिनांक= 19 जून 2020
 दिन =शुक्रवार
  शीर्षक= सावन में लग गई आग

  पद्य रचना

 जब पेड़ पर झूला ना  झूल पाए
 जब  सावन में आग लग जाए|
 जब बेटा माता-पिता का नहीं करता सम्मान 
 जब सावन में लग जाती  आग|
 जब पेड़ पौधे,धरती सूखकर हो जाती है बंजर  बेजान
  जब ना आती सावन में वर्षा की बौछार
 जब गर्मी के साथ हो कोरोना बेईमान
 जब गर्मी में लू चले अपरंपार
 फिर जमाना हो जाता बेहाल
 जब परीक्षा के समय शुरु ना की हो पढ़ाई|
 फिर हो जाते सब बच्चे उदास
 फिर लग जाती  सावन में आग|
 जब सपनों में नहीं आती प्रियतम की  तस्वीर
 जब दुकानें हो सारी बंद,
और समोसे मिठाई खाने का करे मन|
 फिर लग जाती है सावन में  आग|
 जब मौसम नहीं बदलता अपने मिजाज
 तो सबको आ जाती है सावन की याद
 फिर ना लगती सावन में आग|

 नाम =पूजा सैनी
 पता = नई दिल्ली

एक टिप्पणी भेजें

4 टिप्पणियाँ