प्यासा कौआ,शिवशंकर राजपूत

बदलाव मंच साप्ताहिक प्रतियोगिता 
बिषय :कोई भी (बिषय)
विधा :काव्यात्मक कथा 
दिनांक :23/06/2020
दिन :मंगलवार 
शीर्षक  :प्यासा कौआ 

*प्यासा कौआ*

बचपन में हमने 
पढ़ी एक कहानी थी!
"प्यासा कौआ"
कौवे को प्यास बहुत लगी थी!!
तपती गर्मी का महीना था
दूर कहीं एक घड़ा दिखा !
घड़े में पानी नीचे था
कौआ चोंच घड़े में डालता!!
मगर पानी नहीं पी पाता
क्योंकि पानी तलहटी मे था !
बार बार कोशिश करता 
कोशिश होती नाकाम!!
उसको एक युक्ति सूझी
उड़कर कहीं से एक कंकड़ लाया!
घड़े में डाला कुछ नहीं हुआ
फिर कंकड़ बार-बार लाता रहा!!
घड़े में डालता रहा
धीरे धीरे पानी ऊपर आता !
कोशिश कामयाब हुई 
उसने पानी पी लिया!!
इससे हमें प्रेरणा मिलती
संघर्ष ही जीवन है!
कोशिश करने वालों की
कभी होती नहीं है हार !!
निरंतर जीवन में प्रगति पथ पर 
संघर्ष करते आगे बढ़ते रहना चाहिए !

नाम :शिवशंकर राजपूत 
उम्र :55वर्ष 
पता :RZC-196A, निहाल विहार (50 फुट रोड़, पुरानी पुलिस चौकी), नांगलोई, नई दिल्ली -110041
व्हाट्सप्प no.7217618716
ईमेल :shivs6203@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ