करो निरोग काया

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 
की हार्दिक बधाई 
योग गीत – करो निरोग काया |
ये योग साधना की है अजीब माया |
कभी बचाए कोरोना कभी करे निरोग काया |
कपालभाती और प्राणायाम की क्या तारीफ करे |
कर अनुलोम बियोम सांस अंदर बाहर करे |
करे मजबूत दिल पेट रोग जड़ से है भगाया |
कभी बचाए कोरोना कभी करे निरोग काया |
करो सूर्य नमस्कार शुबह हर अंग खिलाये |
करे सुंदर तनमन मानव मंद मुसकाए |
लगे बदन जैसे खिली धूप है नहाया है |
कभी बचाए कोरोना कभी करे निरोग काया |
योग ही ऐसा साधन जब चाहो तब कर लो |
नए पुराने रोगो जड़ से ही खतम कर लो |
चलो कर ले सब योग रोग कर लो सफाया |
कभी बचाए कोरोना कभी करे निरोग काया |
देव ऋषि मुनि नित्य योग किया करते थे |
बिन दवा उपचार के निरोग रहा करते थे |
देख योग की महिमा सारे विश्व ने अपनाया | 
कभी बचाए कोरोना कभी करे निरोग काया |
श्याम कुँवर भारती (राजभर )
कवि/लेखक /समाजसेवी 
बोकारो झारखंड ,मोब 9955509286

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ