भारत के वीर सपूत

भारत के वीर सपूत 
===================
भारत के सब वीर जवान,
सीमा पर सीना ताने हैं |
वतन प्रेम पर हुए फ़िदा, 
अब हम दुश्मन पहचाने हैं |


साहस- धैर्य,कर्तव्य अडिग,
जो सेवा धर्म निभाते हैं |
देश प्रेम पर अमर सपूत,
अपना महक बिखराते हैं |


मात-पिता का सुआज्ञाकारी,
योद्धा-कर्मवीर कहलाते हैं |
पावन भारत भूमि के खातिर,
सरहद में परचम लहराते हैं |


हे !भारत के  वीर बहादुर,
निश्चय बैरी पर हुंकार भरो |
गिलगित से गारो पर्वत तक,
अब शत्रु सदा संहार करो |



डी.ए.प्रकाश खाण्डे, 
शासकीय कन्या शिक्षा परिसर पुष्पराजगढ़, जिला-अनूपपुर म .प्र .
मो .९१११८१९१८२
ईमेल -d.a.prakashkhande@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ