'मैं भारत माँ का बेटा

"'मैं भारत माँ का बेटा""

मैं भारत माँ का बेटा 
धरती का सपूत हूँ ...
        देश के दुश्मनों के लिये 
        मैं बनता "यमदूत" हूँ ....

माँ से आंचल से दूर हूँ पर 
भारत माँ की गोद मे हूँ ....
        अपनी देश की रक्षा के लिये 
        मैं तो जैसे प्रतिबद्ध हूँ ....

मेरे जीवन का बस यही संकल्प 
मैं माँ के चरणों मे शीशे झुकाऊ ..
       दुश्मन को धाराशायी कर लौटूं 
       या फिर तिरंगे मे लिपटा वापस आऊं ....

कट जाए गर शीश युद्द मे 
हमको कोई भी गम नहीं ...
        दुश्मनों के आगे झुक जाए
        ऐसे कायर तो हम नहीं .....

बस यही कामना हैं मेरी 
माँ का मान हम बढ़ाये ...
        सम्मान पर उँगली उठाये गर कोई 
       शीश काट उसका माँ के चरणों मे चढ़ाएं ....

अंजली खेर 9425810540
कि-206, जीवन विहार
अन्नपूर्णा बिल्डिंग के पास
कोटरा रोड, भोपाल
462 003 म प्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ