गीत- गम दे दिया

गीत- गम दे दिया |
इश्क के मारे हम तूने क्या गम दे दिया |
कर के बेवफाई धोखा क्या कम दे दिया |
खुश रहो तुम जुदाई तेरी सहा मैंने |
सह सके जुल्म तुमने वो दम ले लिया |
था मै तेरा सदा ही रहूँगा यकीन करो |
देके दगा मुझे तूने क्या वहम ले लिया |
ढूंढ लो न मिलेगा कोई मुझसा कही |
याद मे तेरी मैंने आंखे नम कर लिया |
हाल क्या है मेरे दिल का देखो जरा |
टूटा दिल तेरे नाम मैंने सनम कर दिया |
अब आ भी जाओ दिल पुकारता है तुम्हें |
रिस्ता तेरे मेरा मैंने हर जनम कर दिया |
सांस टूटे तो टूटे साथ छूटे ना कभी |
साथ जीने मरने का मैंने कसम कर लिया |
श्याम कुँवर भारती (राजभर )
कवि/लेखक /समाजसेवी 
बोकारो झारखंड ,मोब 9955509286

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ