💚💚💚सेवा💚💚💚

बदलाव मंच चित्रात्मक काव्य सर्जन श विडियो काव्य
चित्र क्रमांक:- 6
शीर्षक:- मदर टरेसा 
नाम:-मईनुदीन कोहरी
विषय:-सेवा
######################
             सेवा
         💚💚💚

दीन - दुखियों की  सेवा में ।  
जिसने जीवन को लगाया ।।

अपने  देश  को  छोड़  कर ।
भारत को जिसने अपनाया ।।

दीन-हीन-अपाहिज सेवा को ।
अपने गले  से उसने लगाया ।।

कलकता  मे  अलख  जगाई ।
मानवता को  गले  से लगाया ।।

मानवता  की  मूरत  बन  कर ।
पीड़ितों की सेवा मे सुख पाया ।।

जन - जन  का कल्याण किया ।
संत नाम  जिसने जग में पाया ।।

नर सेवा नारायण का पाठ पढ़ा ।
"नोबेल पुरस्कार " जिसने पाया ।।

👍👍👍👍👍👍
स्वरचित /अप्रकाशित
मईनुदीन कोहरी "नाचीज बीकानेरी "
बीकानेर ,राजस्थान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ