आपका नाम प्रभु

बदलाव साहित्य मंच
विषय- शिर्षक मुक्त रचना

दिनांक-08-07-2020
दिन- बुधवार

शीर्षक- आपका नाम प्रभु
🌻🌻🌻🌻🌻🌻🌻
सबसे पहले लेकर आपका नाम प्रभु।
करते हैं प्रारम्भ  आज  का  काम प्रभु।

तुमको देखूँ  तुमको ही  सुन पाऊँ प्रभु।
तेरे गुणो को जीवन में  अपनाऊँ प्रभु।
मधुर वाणी से तेरे गुणों को  गाऊँ प्रभु।
तेरे आनंद  में  तर कर  तर जाऊँ प्रभु।

सबसे पहले लेकर आपका नाम प्रभु।
करते हैं प्रारम्भ  आज  का  काम प्रभु।

तृष्णाओं को मन से मेरे   मिटाओ प्रभु।
जोभी मिला है उसमें  खुशियाँ पाऊँ प्रभु।
लोभ मोह मद काम क्रोध से बचालो  प्रभु।
कर्मों को भी दग्ध बीज कर  जाओ प्रभु।

सबसे पहले लेकर आपका नाम प्रभु।
करते हैं प्रारम्भ  आज  का  काम प्रभु।

तुमसे बिछड़ा तुमसे मिलना चाहूँ प्रभु।
जन्मों की  भटकन  से मुझे बचालो प्रभु।
शुद्ध भाव   से तेरा  ध्यान  लगाऊँ  प्रभु।
तेरा ही  ज्ञान  लगाए  भव से पार  प्रभु।

सबसे पहले लेकर आपका नाम प्रभु।
करता 'रमेश' शुरू आज  का काम प्रभु।

सबसे पहले लेकर आपका नाम प्रभु।
करते हैं  प्रारम्भ आज  का  काम प्रभु।
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
नाम-रमेश चंद्र भाट
पता-टाईप-4/61-सी, अणुआशा, रावतभाटा।
मो.9413356728

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ