साहित्यिक समूह हमारीवाणी और सारा सच राष्ट्रीय समाचार समूह वार्षिक साहित्य अवार्ड्स में बदलाव मंच का डंका

साहित्यिक समूह हमारीवाणी और सारा सच राष्ट्रीय समाचार समूह वार्षिक साहित्य अवार्ड्स में   बदलाव मंच का डंका

नई दिल्ली,29 जुलाई, 2020 :- नई दिल्ली से प्रकाशित सारा सच राष्ट्रीय समाचार पत्र समूह और साहित्यिक पत्रिका हमारी वाणी द्वारा वर्ष 2019-2020 साहित्यिक पुरस्कारों की घोषणा की गई, जिसमें बदलाव मंच के राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष दीपक क्रांति को सम्पूर्ण साहित्य लेखन क्षेत्र में पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ, जबकि बदलाव मंच की अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रूपा व्यास को काव्य लेखन क्षेत्र का, सम्पूर्ण भारतवर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ..

श्रीमती रूपा व्यास जी ने सफलता का श्रेय दीपक क्रांति और बदलाव मंच टीम को दिया । जबकि श्री दीपक क्रांति ने अपनी सफलता को  रूपा व्यास, कमलेश कुमार गुप्ता, अंशु प्रिया अग्रवाल, अमित राज, रजनी शर्मा चंदा, राहुल गुप्ता, मुबारक आलम, सागर यादव ज़ख़्मी, डॉ सत्यम भास्कर भ्रमरपुरिया, रंजन कुमार,वर्षा जैन  समेत सभी सक्रीय बदलाव मंच टीम के साहित्यिक  सक्रीय पदाधिकाररियों और  सच्चे साहित्य सेवा  की जीत बताया..

Badlavmanch

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ