राम ही सत्य है।

बदलाव मंच

स्वरचित रचना

31/7/2020

राम जीवन का सत्य है।

राम जीवन का सत्य है।
राम है जीवन का कर्म।
राम जीवन का आत्मा है।
राम ही जीवन का धर्म।।

राम जीवन में प्रेम है।
राम ही जीवन का आधार।
राम जीवन का उत्साह है।
राम ही जीवन का सार।।

राम जीवन का मार्गदर्शक है। 
राम ही जीवन का ज्ञान।
राम जीवन का सुखदुख है।
राम ही जीवन का प्राण।।

राम जीवन का जयकार है।
राम ही करते है उद्धार।
राम जीवन का अस्तित्व है
राम ही जीवन का संस्कार।।
 
राम जीवन का ध्यान है।
राम ही जीवन का साधना।
राम ही जीवन का प्रकाश है
राम ही जीवन का सांत्वना।।

प्रकाश कुमार
मधुबनी, बिहार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ