गुरु का ज्ञान



शीर्षक= गुरु का ज्ञान

   ज्ञान ही जीवन का अंधकार दूर
 करता है
 गुरु के बिना भविष्य उज्जवल
 नहीं बन पाता है|
 गुरु ही जीवन में महत्वपूर्ण
 भूमिका निभाते हैं
 जब विद्यालय ज्ञान का मंदिर
 कहलाता है|
 तो गुरु भी विद्या के भगवान
 कहलाते हैं,
  और विद्यार्थी भी गुरु की संतान
  बन जाते हैं|
 जब गुरु शिक्षा की रोशनी
 फैलाते हैं|
 तो विद्यार्थी भी आदर से गुरु के
 आगे शीश झुकाते हैं|
 जब गुरु विद्यार्थी को विश्वास से
 पढ़ाते हैं
 फिर विद्यार्थी के भी कदम आगे
 बढ़ते जाते हैं|
अज्ञान का नाम फिर जीवन में
 नहीं होता|
 जब मेहनत करने वाले गुरु शिक्षा
 की ज्योति बन जाते हैं|
 गुरु  ही जगत में ज्ञान को
 प्रकाशित करते हैं|
 और सच्ची राह दिखाते हैं
 जिससे विद्यार्थी भी गुरु का नाम
 रोशन कर दिखाते  है|

पूजा सैनी
 नई दिल्ली

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ