ये झंडा पहचान बन जाए

# ये झंडा पहचान बन जाए

मेरी ये जान बन जाए 
यही अभिमान बन जाए
थामू हाथ में झंडा 
मेरी पहचान बन जाए

वतन मेरा मुझे प्यारा 
ये बातें आम करता हूँ
आऊँ काम मैं इसके 
यही अरमान बन जाए

वीरों की है ये धरती 
वतन पर जान देते हैं
कफ़न बन जाए ये झंडा 
यही सम्मान बन जाए

कहता है वतन मेरा 
किसी से वैर ना करना
बढ़े जो दोस्ती का हाथ 
यही पहचान बन जाए

मेरे इस देश की मिट्टी 
नेनित प्यार ही बाँटे
मिलूं जो खाक में इसकी 
मेरा सम्मान हो जाए

कहता है सुजित ये सुन 
वतन से वैर मत करना
फना कर दो वतन पर तो 
फिर ये पैगाम बन जाए
                 
            © सुजीत संगम
               बाँका, बिहार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ