अपना भारत महान

अपना भारत महान...

हम सभी अपने अंतर्मन में विचार करें..
हमारा शरीर किसकी मिटटी का बना है..??
प्यारे भारत देश का ..
हम किसका अन्न खाते है..??
प्यारे भारत देश का ..
हम किसकी धरती का सुख पाते है..??
प्यारे भारत देश की
हम अंत में किसकी मिटटी में मिल जाते है..?? ..
प्यारे भारत देश की ..
आओ दोस्तों जिए इस भारत देश के लिए..
और करे गर्व अपने भारत देश पर
समर्पण कर सब अपना
और गर्व से कहे
अपना भारत महान..
अंग्रेजो की गुलामी से मुक्त 
होने के लिए 
लाखों लोगों ने
किया बलिदान
अपना देश अपना घर
है अपना स्वाभिमान
प्रगति पथ पर बढ़ते भारत का हम करे
"अभिमान"
15अगस्त को आजादी का सफल हुआ 
'अभियान'
26 जनवरी को भारत का नया बना  
"संविधान" 
हर धर्म, हर वर्ग को मिलता यहाँ पर
"सम्मान"
मिलजुल कर रहे ''दोस्तों'' हमारा प्यारा
 "हिन्दुस्तान"
हम यहाँ की संतान
आंच न आने देंगे इस धरती पर
हमारा प्यारा हिदुंस्तान
जय जवान जय किसान
अपना भारत महान..!!

स्वाति(सरू)जैसलमेरिया
जोधपुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ