ईद आई ईद आई खुशियों का पैगाम लाई आप सब को हो बधाई

आज ईद उल जुहा पर सभी मुस्लिम मित्रों को ईद मुबारक अल्लाह आप सब पर अपनी रहमत बनाए रखे और नज्म पेश करता हूँ

            ईद
         ईद आई ईद आई
खुशियों का पैगाम लाई
आप सब को हो बधाई
सदा खुश रहो हे मेरे भाई

   आओ मिलकर हम इसे मनाएं
आपसी गिले शिकवे मिटाएँ
संवाद से मतभेद सुलझाएं
सब के चेहरों पर मुस्कान लाएं

      ईद का है पाक त्योहार
लाता खुशियां और बहार
बरसाता सदा प्यार ही प्यार
आपसी प्यार का रिश्ता रखे बरकरार

      फैलाता सदा प्रेम के रंग
कभी न होता ये बदरंग
बना रहे आपसी प्यार
कभी न हो रार और तकरार

        अशोक शर्मा वशिष्ठ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ