इश्क#ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम कानपुर नगर जी द्वारा#

इश्क क्या है?*
  इश्क एक दीप्ति है,
 विश्वास जिसकी शक्ति है, 
इश्क़ एक लहर है, 
बहती दिलों में हर पहर है, 
इश्क एक पूजा है,
 जिसमें देव एक दूजा है ,
इश्क एक भावना है,
एक दूजे की खुशी की कामना है,
इश्क एक चांँद है, 
बिना चांदनी बेकार चांँद है, 
इश्क एक कला है,
 जिसपथ पर संसार चला है, 
इश्क एक व्यवहार है,
एक दूजे में विश्वास अपार है, 
इश्क एक शिक्षा है, 
एक दूजे की समीक्षा है, 
इसके एक कविता है, 
जीवन का सार जिसमें सिमटा है।। 
ओम प्रकाश श्रीवास्तव ओम कानपुर नगर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ