कवि डॉ मलकप्पा अलियास महेश जी द्वारा रचना “डॉ मलकप्पा अलियास महेश"

बदलाव मंच साप्ताहिक 
    मंच को नमन 
विषय :- एपीजे कलाम 
दिनांक :- 09/10/2020 से 13/10/2020 प्रतियोगिता 

कविता :- कमाल किया कलाम 

कमाल किया कलाम जी ने, 
जन्में तो रामेश्वरम् 
के मध्यम वर्गीय परिवार में |

पिता बुद्धिमान, सरल
माता आदर्श जीवनसंगिनी,  
दोनों का साया बन सशक्त 
व्यक्ति रूप धारण किया |

पिता के मार्ग पर चले, 
उनकी बातों का अनुसरण 
करने की कोशिश की |

कलाम कभी दौलत, आयु ,
धर्म में भेदभाव नहीं किया l 
सब साथियों संग मिलजुल 
करते अध्ययन |

बचपन में पुस्तकें दुर्लभ 
वस्तु,  हमेशा पुस्तकालय में 
दिन बिताते|

स्वपरिवर्तन की ओर 
उन्मुख अभियान चला l
ईमानदार कार्य व
नाम अटल किया |

82 की उम्र में भी 
सक्रिय प्रगतिशील आंदोलन में 
भाग लेकर युवकों में चैतन्य 
भर दिया |

डॉ मलकप्पा अलियास महेश बेंगलूर कर्नाटक

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ