गाँधी जयंती पर विशेष..
आप सभी को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं..
*महात्मा गाँधी*
~~~~~~~~
आजादी के दूत गाँधी,
नित करू तुम्हें प्रणाम।
घर-घर में पहुँचाया तुमने,
शांति प्रेम का ही पैगाम।।
तडप रहा जब भारतवासी,
खून खेलता जब अंगरेज।
आन बचाने को भारत की,
हिंसा से जब किया परहेज।।
एक हाथ में शस्त्र अहिंसा,
दूजे में ले गीता-ज्ञान।
प्रेम-शांति बलिदान का,
मन से किया पूर्ण सम्मान।।
नहीं झुके अंग्रेजों के सम,
बात सभी ने स्वीकारी है।
इसलिए भारत का बच्चा,
बापू का आज्ञाकारी है।।
हे प्रेम अहिंसा के अवतारी,
हम सब का शत-शत प्रणाम।
राष्ट्र प्रेम की अलख जगाकर,
दिया हमें अमृत वरदान।।
©®
रामबाबू शर्मा,राजस्थानी,दौसा(राज.)
0 टिप्पणियाँ