कवयित्री डॉ.अलका पाण्डेय जी द्वारा 'सत्य की शक्ति' विषय पर रचना

बदलाव मंच 
६/ १०/२०२०
हाइकु - सत्य की शक्ती 


सत्य की शक्ति 
होती अपरम्पार 
बेड़ा हो पार 

सत्य वचन 
प्रभु की अरदास 
झूठ की हार 

सत्य का साथ 
निडरता मन में 
आभा से पूर्ण 

दिव्य ज्योति 
असत्य का विनाश 
सच्चा सेवक 

निष्ठापूर्वक 
सच्चाई का करते 
अनुसरण 

सत्य की शक्ति 
दिव्य प्रकाश पुंज 
सुखी जीवन 

सत्य कथन 
श्रेष्ठता का दर्शन 
महानतम 

सत्य पे चल 
शुद्ध अंत: करण 
ईश्वर कृपा 


डॉ अलका पाण्डेय मुम्बई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ