कवयित्री शालिनी कुमारी जी द्वारा रचना “मिसाइल मैन ( ए.पी.जे. अब्दुल कलाम )"

मंच को नमन 

 बदलाव मंच साप्ताहिक प्रतियोगिता( 9 अक्टूबर -13 अक्टूबर 2020)

विषय : मिसाइल मैन ( ए.पी.जे. अब्दुल कलाम )

भारत के वीर सपूत जिसने
जन्म लिया रामेश्वरम में... 

जन्में घर निर्धन के फिर भी 
पाया उन्होंने विशेष स्थान.. 

विफलताओं से हुए न विचलित 
कभी ना डिगे अपने पथ से वो.. 

एक ही समर्पण, एक ही अर्पण 
था जिनका जीवन संदेश... 

देश के 11वें और गैर राजनीतिक राष्ट्रपति 
बनकर जिन्होंने बढ़ाया देश का मान... 

नाम था उनका डॉ.अब्दुल कलाम 
साथ ही मिसाइल मैन वो कहलाए... 

हर एक जाति धर्म से ऊपर उठकर देखा 
उन्होंने भारत को एक बनाने का सपना..

वे थे एक महान वैज्ञानिक, 
प्रखर विचारक और कुशल प्रवक्ता..

बन छात्रों के वो पथ प्रदर्शक 
दे गए उन्हें अग्निपंख...

ऐसे देश भक्तों को हमारा 
शत - शत बार नमन.... !!

 ##############
  शालिनी कुमारी 
   शिक्षिका सह बदलाव मंच ईस्ट ज़ोन अध्यक्षा 
    मुज़फ़्फ़रपुर (बिहार )
  (स्वरचित अप्रकाशित रचना )

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ