बदलाव मंच 'ट्रस्ट' द्वारा धरातल स्तर पर सामाजिक बदलाव के कार्य सम्पन्न*


*बदलाव मंच 'ट्रस्ट' द्वारा धरातल स्तर पर सामाजिक बदलाव के कार्य सम्पन्न*

झारखण्ड/लातेहार रावतभाटा, दिनांक-4 दिसम्बर,2020
राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बदलाव मंच ट्रस्ट संस्थापक/मार्गदर्शन दीपक क्रांति व अध्यक्षा रूपा व्यास ने बताया कि मायने यह नहीं रखता आप कितना सामाजिक लिखते हैं, बदलाव तब आता है जब आप धरातल पर समाज के लिये कुछ करते हैं, झारखण्ड इस कार्य में अपना लोहा मनवा रहा है।झारखंड विंग के  सभी राष्ट्रीय संस्थापक व अध्यक्षा ने बताया कि झारखंड अध्यक्ष रूपक क्रांति, बिनोद गंझू, रुपेश क्रांति, बुधन गंझू समेत बदलाव मंच के सभी  पदाधिकारियों   द्वारा धरातल स्तर पर पुनीत कार्य किया गया। अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन,कमज़ोर वर्ग में भोजन के पैकेट्स और मास्क वितरण,उनकी समस्याओं का निवारण,पुरस्कार वितरण आदि कार्य किए गए।
झारखंड अध्यक्ष रूपक क्रांति, रुपेश क्रांति, बुधन गंझू,सुधीर गंझू,विनोद गंझू,सचिन नरेश गंझू,हरमखन गंझू,सबीना नाग,अमित लकड़ा,दौलत यादव,शंकर गंझू,प्रद्यूम्न यादव,राजेश यादव,सुनील भगत,कमलेश यादव,अशोक महतो,प्रदीप यादव,दिनेश मुंडा आदि अन्य पदाधिकरियों के माध्यम से ग्रामीण भारत में
बदलाव आ रहा है,और ये बदलाव, बदलाव मंच ला रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ