डॉ. अर्पिता अग्रवाल जी द्वारा बेहतरीन रचना#

बदलाव मंच को नमन
विषय -
*आत्मनिर्भर भारत की उड़ान , विज्ञान एवं तकनीक में योगदान*
 हर क्षेत्र में तीव्र गति से उन्नति करता 
अपनी प्रतिभा से उड़ान भरता भारत
130 करोड़ लोगों का विश्वास बढ़ाता
अब निर्भरता से मुक्ति दिलाता भारत।

शून्य को भी मिला यहाँअद्भुत मान
गणित को मिल गया नया आयाम
जाति-धर्म के भेदभाव को छोड़ 
वैज्ञानिक ने चलाया देश की डोर ।

आयुर्विज्ञान के अनजाने चमत्कारों से
विश्व में अपनी पहचान बनाता भारत
मंगलयान की शानदार सफलता से
चहुँ ओरअपना ध्वज फहराता भारत।

 हार न मानी किया परमाणु परीक्षण
खाद्य सुरक्षा  सुदृढ़ किया प्रतिक्षण
कृषकों को तकनीक ने दिया प्रभुत्व
गेहूँ के जीनोम ने बढ़ाया बंधुत्व ।

 कंप्यूटर हो या प्रौद्योगिकी विशेष 
पीछे ना है भारत चाहें कोई क्षेत्र 
हर क्षेत्र में उन्नति मिली अशेष
भारत का नया रूप हुआ पेश ।

डॉ. अर्पिता अग्रवाल
नोएडा, उत्तरप्रदेश

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ