कवयित्री आरती तिवारी सनत द्वारा 'डॉ.भीमराव अंबेडकर' विषय पर रचना

मंच नमन

*डॉक्टर भीमराव अंबेडकर*
*निर्वाण दिवस 6 दिसंबर 1956‌*


भारत संविधान के निर्माता...
चिंतक समाज सुधारक..
नारी मुक्ति आंदोलन..
दलितों का उत्थान ...
महानायक विधि वेत्ता..
अर्थशास्त्री राजनीतिज्ञ..
ऐसे सूर्य का जन्म 14 अप्रैल 1891..
मध्य प्रदेश के मऊ में पिता राम जी
मालो जी सकपाल माता भीमा बाई
की चौदहवीं संतान...
ऐसा ना कोई विद्वान हुआ धरा पर..
समाजिक ‌भेदभाव विषम परिस्थितियां
हर चुनौती को किया स्वीकार..
संविधान के शिल्पकार डाक्टर भीम राव अंबेडकर..
संविधान के रूप में पवित्र ग्रंथ हमको दिया..
हम अपने संविधान को पढ़ने समझने का संकल्प दोहरायें..

6 दिसंबर 1956 को सितारा अस्त हुआ..
क्षितिज में विलीन हुआ दिल्ली (इंद्रप्रस्थ )की पावन नगरी में..
महानायक संविधान निर्माता..
को उनके निर्वाण दिवस पर कोटि कोटि नमन करते हैं..
हम सब भारतवासी हैं...!!!



आरती तिवारी सनत
©® दिल्ली
*डां.भीमराव अंबेडकर*
*निर्वाण दिवस‌*
*शत् शत् नमन**

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ