नया वर्ष नये संकल्प #रश्मि मानसिंघानी#

राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय 'बदलाव मंच' साप्ताहिक प्रतियोगिता 
दिनांक -4 जनवरी 2021
विषय - नया वर्ष नये संकल्प 
विधा - पद्य (कविता)
 पुराने साल की असफलताओं को भूल,
 नये साल में नई जिंदगी की शुरुआत करें।

 बुरी आदतों को त्यागने का संकल्प कर
 प्रतिदिन योगाभ्यास करके हमेशा स्वस्थ रहे।
 
 अपने अहंकार, क्रोध पर काबू कर खुद में,
 सकारात्मक होकर अच्छे बदलाव की सोचे।
 
ऊँच-नीच भेदभाव के अंतर को मिटा कर
दया-भावना के साथ इंसानियत धर्म निभाएं

 अपने माता पिता की सेवा का संकल्प कर,
 अपनी संघर्षमय जिंदगी को खुशियों से भरे।

 देश और समाज के प्रति ईमानदार रहकर, 
 नया करने का जज्बा और जोश जागृत करें।
             

स्वरचित एवं मौलिक रचना
रश्मि मानसिंघानी
मस्कट ओमान

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ