बदलाव मंच अध्यक्षा  रूपा व्यास काव्य रंगोली अरुणिमा स्मृति सम्मान से सम्मानित


बदलाव मंच अध्यक्षा  रूपा व्यास काव्य रंगोली अरुणिमा स्मृति सम्मान से सम्मानित

रावतभाटा।राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बदलाव मंच संस्थापक सह मार्गदर्शक  दीपक क्रांति ने जानकारी दी  कि कवयित्री रूपा व्यास, बदलाव मंच अध्यक्षा सह शिक्षिका को काव्य रंगोली हिंदी साहित्यिक पत्रिका(संबद्ध श्याम सौभाग्य फाउंडेशन रजि.,खमरिया पंडित लखीमपुर खीरी,उत्तर प्रदेश) द्वारा "काव्य रंगोली अरुणिमा स्मृति सम्मान" से अलंकृत किया गया है..
      काव्य रंगोली हिंदी साहित्यिक पत्रिका के सम्पादक आशुकवि नीरज अवस्थी ने बताया कि कवयित्री रूपा व्यास को यह सम्मान अखिल भारतीय महिला सम्मान समारोह आयोजित कर प्रदान किया गया।
यह सम्मान प्रतिवर्ष देश व विदेश स्तर पर उत्कृष्ट कार्य कर रहीं, 27 महिलाओं को दिया जाता है।इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर रूपा व्यास को इस सम्मान के लिए चयनित कर पुरुस्कृत किया गया।
            रूपा व्यास को यह सम्मान अपने शैक्षिक,सामाजिक
साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यो के द्वारा समाज हित में अभूतपूर्व योगदान देने तथा देश व विदेश में अपना व अपने क्षेत्र का नाम रोशन करने के कारण संस्था द्वारा उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
      रूपा व्यास ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता मिथलेश व्यास, पिता महेश व्यास,पूर्वी शर्मा,दीपा व्यास तथा बदलाव मंच संस्थापक/मार्गदर्शक  दीपक क्रांति को दिया है।
     बदलाव मंच ट्रस्ट अध्यक्ष रूपक क्रांति,बुधन गंझु,रूपेश क्रांति,समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा रूपा व्यास को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ